Must Watch Anime - Re:Monster

Must Watch Anime – Re:Monster



Must Watch Anime – Re:Monster

लड़का मरने के बाद एकदम से गोबलिन बन गया। लेकिन इसकी ओल्ड लाइफ की सारी स्किल्स अभी भी इसके पास थी। और सिस्टम उसको बोल रहा था कि बेटा मॉन्सर्स खा और स्ट्रांग बन। जैक ने सोचा चलो इस पावर को टेस्ट करते हैं। और उसने नया गोबिन दोस्त जॉन को पकड़ा और बोला चल हंटिंग पे चलते हैं। अब यह दोनों पहली बार मॉन्सर्स के पीछे पड़े। जैक ने अपने पुराने जन्म का दिमाग लगाया और एक सॉलिड प्लान बनाया। उसने जॉन से कहा तू मॉन्सर को पीछे से भगा और आगे से मैं उसका गेम बजाता हूं। प्लान सेट था। जैसे ही मॉन्सर भागा, जैक ने एकदम उसको एंबुश किया और एक झटके में उसे निपटा दिया। लेकिन जॉन भी ना एकदम लालची निकला। जैसे ही मॉन्स्टर गिरा, यह सीधा उस पे जपटा और खाने लगा। जैक का तो गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने अपने हथियार से जॉन को पीटा और समझा कि साले हंट मैंने किया है तो पहले मैं खाऊंगा। फिर जब जैक ने उस रैबिट मॉन्सर का मीट खाया तो उसके पुराने जन्म का स्किल एकदम से एक्टिवेट हो गया। एक नई मूव अनलॉक हुई रैबिट डैश। मतलब अब यह फटाफट दौड़ सकता था। दोनों ने खा पी के आराम किया और अपने गोबलिन ट्राइब वापस आ गए। अगले कुछ दिन ये दोनों इसी तरह मॉन्सर पकड़ते रहे। पर छठे दिन ट्राइब में एक फीमेल गोबलिन टपक पड़ी जिसका नाम जेनी था। जेनी ने जब जैक का यह खतरनाक हंटिंग स्टाइल देखा तो उसका दिल जैक पे आ गया। जैक ने सोचा अरे यह तो टीम बढ़ाने का परफेक्ट मौका है। उसने जेनी को बोला चल हमारे साथ हंट पे आ। जेनी तो एकदम एक्साइटेड होके जैक पे जपती और चिल्लाई। हां मैं तो रेडी हूं। अगले दिन तीनों ने मिलकर इतना सारा शिकार किया कि रिकॉर्ड टूट गया। जेनी तो पहले सिर्फ घास-फूस खाती थी। जब आज उसने पहली बार मीट खाया तो वो इतनी खुश थी कि उसकी आंखों में आंसू आ गए। और जैक जैसे ही मीट खाया उसका नया स्किल अनलॉक हो गया। इनफ्रारेड सेंस। मतलब अब ये अंधेरे में भी देख सकता था बिल्कुल एक चमगादड़ की तरह।

Must Watch Anime – Re:Monster #anime #animereview #animeedits #animeedit #animeboy #animemanga #animescenes #animeworld #animememes #animefans #animegirl #animecosplay #animelover #animeart #animecouple

Subscribe the Channel 👉@neetudecode

View Comments (1)

コメントを残す