Re:Monster Anime Explained in Hindi | Weak Goblin to God | Part 1 & 2 Full Story & Review
तो कहानी की शुरुआत ही खूनखरावे से होती है। हमारे हीरो पर एक लड़की बार-बार चाकू से अटैक कर रही थी और यहीं इस कहानी का डी एंड हो जाता है। लेकिन हमारे हीरो का पुनर्जन्म होता है दूसरी दुनिया में जहां उसकी आंखों के सामने एक बुड्ढा गोबलिन होता है जो उसका नाम गोबर रखता है और उसके मुंह में एक कीड़ा ठूस देता है। अब अगले दिन हम देखते हैं जब गोबरो सोकर उठता है तो उसके आसपास और भी गोबलिन के छोटे-छोटे बच्चे थे। जब वह अपने हाथों को देखता है तो उसे भी पता चल जाता है कि वह उन्हीं में से एक है। फिर तीसरे दिन देखते हैं गोबर एकदम से बड़ा हो जाता है और यह सब देखकर गोबरो भी काफी हैरान हो जाता है और सोचता है अब जबकि उसे नई जिंदगी मिल ही गई है तो चलो कुछ तूफानी करते हैं। चौथे दिन वही बुड्ढा आता है और उन्हें कीड़े देते हुए कहता है क्यों मैं तुम्हें आखिरी बार खिला रहा हूं। इसके बाद खुद कमाना और खुद खाना। यह बात तो कहीं सुनी-सुनी सी लग रही है। खैर छोड़ो। खाने के बाद गोबर जब बाहर जाता है तो उसे यह दुनिया अपनी दुनिया जैसी ही लग रही थी। फिर उसे कुछ अजीब सी चिड़ियाएं दिखती हैं और भी अजीबोगरीब पेड़-पौधे दिखते हैं। यह देख वह सोचता है यह मेरी दुनिया जैसी बिल्कुल भी नहीं है। इसके बाद गोबरा एक और गोबलिन को बुलाता है जिसका नाम है गोबूजी क्योंकि गोबूजी सबसे ज्यादा स्ट्रांग था उनके ग्रुप में। इसलिए गोबरो इसे चुनता है क्योंकि यह हंटिंग में काम आ सकता है। जब वह शिकार करने जाते हैं तो उन्हें सबसे पहले एक सींग वाला रैबिट दिखता है। गोबरो अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए गोबूची को उस रैबिट के पीछे भगाता है और वह खुद सामने से आकर उस रैबिट को मार देता है। गोबूची उस रैबिट को अकेले ही खाने वाला था। लेकिन गोबर उसे मारकर समझाता है। पार्टनरशिप नाम की भी कोई चीज होती है। गोबरो उसके सींग को अलग कर देता है और जैसे ही उसका सींग को उठाता है। गोबरो के दिमाग में एक आवाज आती है। गोबरो को एक रैबिट का सींग मिला। लेकिन इसके बारे में वह ज्यादा सोचता नहीं है और दोनों मिलकर रैबिट को खाने लगते हैं। अब पांचवें दिन वह दोनों सेम तरीके का इस्तेमाल करके एक और रैबिट को मार देते हैं और जब गोबर उस रैबिट को खाता है तो उसे और भी कई सारी स्किल्स मिलती है। अब उसे समझ आ जाता है कि यह क्या हो रहा है उसके साथ। पिछले जिंदगी में गोबर के पास अब्सॉर्प्शन नाम की स्किल थी। इस वजह से वह जिस चीज को भी खाता था, चाहे कुछ भी हो, वह उसके एबिलिटी को अब्सॉर्ब कर लेता था। वही सेम एबिलिटी गोबर को इस जिंदगी में भी मिल चुकी थी। लेकिन पिछले जिंदगी के जितने भी स्किल्स उसने इकट्ठे कर रखे थे वह स्किल्स उसे इस जिंदगी में नहीं मिलते। छठे दिन में गोभूमि नाम की एक फीमेल गोबलिन उनके पास आती है और उनकी तारीफ करने लगती है कि वह कितना स्ट्रांग और इंटेलिजेंट है क्योंकि उसके ग्रुप में अभी तक किसी ने भी एक सिंह वाले रैबिट को मारकर नहीं खाया। उल्टा कई लोग उसे पकड़ने के चक्कर में खुद मारे गए। गोबूची पीछे से कहता है मैं भी तो था लेकिन गोबूमी उस पर ध्यान नहीं देती और यह सुनकर गोबूरो कहता है ठीक है अगली बार से तुम भी हमारे साथ हंटिंग में चल सकते हो। लेकिन अगले दिन बारिश होने लगती है जिस वजह से वह हैंडिंग पर नहीं जा पाते। गोबरो ट्रेजर रूम में कोई हथियार ढूंढने जाता है। लेकिन वहां उसकी नजर किसी ऐसी चीज पर पड़ती है जिसे देखकर वह चौंक जाता है। गोबरो वहां इंसानी लड़कियों को देखता है। इन्हें देखकर वह समझ जाता है कि गोबलिन इनका यूज़ करके बच्चे पैदा करते हैं। इसके बाद गोबर अपने वेपन पर काम कर रहा था। तभी वहां बुड्ढा आ जाता है जिसका नाम है गोबजी। गोबजी उसे बताता है तुम जल्दी ही इवॉल्व करने वाले हो और तुम अपने लेवल को अपने मन में ही चेक कर सकते हो। गोबर चेक करता है तो उसका लेवल अभी 86 है। गोबजी बताता है जब तुम्हारा लेवल 100 हो जाएगा तो तुम इवॉल्व यानी विकसित हो जाओगे। गोबजी उसे बताता है इवॉल्व होना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। दर्जनों में एक ही इवॉल्व होता है। यहां गोबररो को कई सारी चीजों का पता चलता है। जैसे गोबलिन की जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं होती। और यह जो बुड्ढा है इसकी उम्र लगभग में 20 साल के आसपास होगी। जाते-जाते गोबजी यह भी बताता है कि कई यंग गोबलिंस विलेज से लौटने वाले हैं। वह जब आएंगे तब तुम अपनी आंखों से देख लेना कि इवॉल्व गोबलिन कैसे दिखते हैं। आठवें दिन वह तीनों मिलकर शिकार करते हैं। गोबूमी पत्थर मारकर अपने शिकार को घायल करती है और गोबरो उसे खत्म करता है। फिर वह ऐसे ही शिकार करने लगते हैं। गोबूची उनके पीछे भागता है और गोबररो उन्हें जान से मारता। अब काफी सारा शिकार कर लेते हैं और उन्हें खाते हैं। जिनकी वजह से गोबूरो को कई सारी एबिलिटी मिलती है। इसके बाद गोबूची सांप के सर को खाने जा रहा था। लेकिन गोबर उसे रोक देता है क्योंकि यह जहरीला हो सकता है। फिर गोबरो सांप के सर को खुद खाने लगता है। अब इसे खाने के बाद उसे पोइजन की एबिलिटी भी मिल जाती है। उन्होंने नौवें और 10वें दिन अपने हथियार बनाने में बिताए। 11वें दिन वह लोग एक गुफा में जाते हैं जिससे कई सारे चमगादड़ उनके पीछे पड़ जाते हैं। पहले तो यह तीनों डर रहे थे लेकिन साथ में मिलकर चमगादड़ों को मारने लगते हैं। अब इन चमगादड़ों को खाने के बाद गोबरों को और भी कई सारी एबिलिटी मिल जाती है। वहीं और भी गोबलिन उन तीनों को देख रहे थे और वह काफी भूखे भी थे। 12वें दिन कई सारे गोबलिंस रात को गोबरों को घेर लेते हैं। गोबरों की सर्च एबिलिटी एक्टिव थी। अब इससे पहले कोई उस पर हमला करता गोबरो ही उठकर सबको धो देता है। एक गोबलिन की तो जहर की वजह से जान भी चली जाती है। जिसे देखकर बाकी के सारे डर जाते हैं। गोबरो सोचता है यह एक एग्जांपल की तरह काम करेगा। अब कोई और गोबलिन मेरे ऊपर हाथ नहीं उठाएगा। गोबोमी को भी पता लग जाता है और वह उठते ही एक बंदे की गर्दन दबोच लेती है और गोबर उसे रोकने लगता है। 13वें दिन तीनों साथ में मिलकर एक पोर्क का शिकार करते हैं। जहां गोबूमी उस पर पत्थर से वार कर रही थी। गोबुची अपनी ताकत का इस्तेमाल करके उसकी टांग तोड़ देता है और हमेशा की तरह गोबर उसे खत्म कर देता है। जब वह सभी पोर्प को खाते हैं तो गोबुरो को और भी एबिलिटी मिलती है। जिसके बाद वह बचा हुआ शिकार बाकी के गोबलिंस के लिए लेकर जाता है। अब रात को गोबरो के पास इवॉल्व होने का ऑप्शन आता है जिसे वह यस कर देता है और वह इवॉल्व हो जाता है। उसे गॉड की ब्लेसिंग भी मिलती है। गोबूरो जब सुबह उठता है तो वह देखता है उसका तो पूरा लुक ही बदल गया है। उसके साथ-साथ गोबूची भी इवॉल्व हो गया था। वहीं बुड्ढा हैरान हो जाता है कि यह लोग इतनी जल्दी कैसे इवॉल्व हो गए क्योंकि इन्हें अभी पैदा हुए एक महीना भी नहीं हुआ। अब वह जानना चाहते थे कि वह कितने ताकतवर हुए हैं। तो गोबरो कहता है चलो हंट करने चलते हैं। लेकिन गोबजी गोबरों से लड़ना चाहता था। फिर यह दोनों लड़ने लगते हैं। पहले तो गोबूची गोबरों पर भारी पड़ रहा था। लेकिन गोबरो काफी तेज है। वह अपनी स्पीड का फायदा उठाकर गोबूजी को नीचे घेर देता है। लड़ाई के बाद गोबरों को आसपास कुछ हलचल महसूस होती है। वह देखते हैं कई सारे भेड़िए सिंह वाले रैबिट का पीछा कर रहे हैं और मस्त दावत उड़ा रहे हैं। वह भेड़िए एक पोर्क को भी पकड़ लेते हैं और उसे भी खा जाते हैं। उन्हें देखकर गोबर सोचता है इन्हें हंट करने के बाद ही हमें पता चलेगा कि हमारी ताकत कितनी बड़ी है। गोबूमि अपनी तीर से हमला करती है। जिसके बाद यह दोनों डायरेक्ट उनके सामने लड़ने चले जाते हैं। गोभूमी के तीर पर जहर लगा हुआ था। अब क्योंकि उनके लीडर को मार दिया था तो इन्हें हराना भी काफी आसान हो जाता है। गोबरो की नजर उनके लीडर पर थी। उनके लीडर को खाकर गोबररो को लीडरशिप की एबिलिटी भी मिल जाती है। अब इसके बाद वह बचे कुछ भेड़ियों को बाकी के गोबलिंस के पास ले जाते हैं। गोबरो कहता है मैं तुम्हें हथियार बनाना सिखाऊंगा और मैं ही तुम्हें हंट करना सिखाऊंगा। यह सब सुनकर सारे गोबलिंस खुश हो जाते हैं और गोबर के सामने झुक जाते हैं। गोबर कहता है ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। आखिर हम सब दोस्त ही तो हैं। इसके बाद गोबरों की जय जयकार होने लगती है। अब सीधा 17वें दिन दिखाया जाता है जहां सभी गोबलिंस ट्रेनिंग कर रहे थे और अब गोबूमि भी इवॉल्व हो जाती है और पता चलता है कि सारे ह्यूमंस ने जहर खाकर अपनी जान ले ली है। इसलिए गोबरो और गोबू उनकी लाश को जला देते हैं। इसके बाद 26वें दिन अब भी इनकी ट्रेनिंग चल रही थी और गोबर भी कई सारे मॉन्सर्स को खाकर अपनी स्किल बढ़ा लेता है। अब देखते हैं उसकी नजर कई सारे गोबलिंस पर पड़ती है जो इसी तरफ आ रहे थे। गोबरो भी अपनी तलवार निकालकर इनकी तरफ बढ़ता है। लेकिन गोबजी बीच में आकर बताता है यह सब तुम्हारे फादर साहब ही हैं। यह लोग अपने साथ बहुत सारा खाना और कई सारी इंसानी लड़की लेकर आए थे। इनके साथ क्या होने वाला है तुम समझ ही सकते हो। गोबरों को यह सब अच्छा नहीं लग रहा था। तो वह उनके लीडर के पास जाकर कहता है क्या मैं इनका ख्याल रख सकता हूं? यह सुनकर गोब किंग को गुस्सा आ जाता है और वह गोबरों को मारने की धमकी भी देता है। जिसकी वजह से वहां सिविल वॉर होने की सिचुएशन बन जाती है क्योंकि पुराने गोबलिंस नए गोबलिंस पर तलवार तान देते हैं। तभी वहां दो फीमेल गोबलिन आती है और कहती है क्यों ना इसका फैसला तुम आपस में लड़कर निकालो। इसमें कोई भी वेपन अलाउड नहीं होंगे और जो भी जीतेगा वही अगला लीडर बनेगा। इसके लिए यह दोनों ही मान जाते हैं और फाइट में गोबरो आसानी से जीत जाता है। गोबरो बताता है यह वेब्स तो उसके शरीर से निकल रहे हैं। तो यह कोई वेपन तो नहीं हुए। अब गोबर उनका नया लीडर बन जाता है। नई जनरेशन वाले तो बहुत खुश होते हैं लेकिन पुरानी जनरेशन वालों को यह बात कुछ हजम नहीं होती। गोबरो उन सभी फीमेल्स ह्यूमंस को रहने के लिए एक जगह देता है और भरोसा दिलाता है कि वह उन सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा और सही वक्त आने पर विलेज में छोड़ आएगा। पर गोबर बदले में उनसे ह्यूमन नॉलेज की मांग रखता है। तभी वह लड़की बताती है कि वह सभी बिजनेस के सिलसिले में आई थी और अचानक से गोबलिंस ने उन पर हमला कर दिया और ग्रुप के सभी मेल्स को बुरी तरह से मार दिया और उन्हें जबरदस्ती यहां ले आए। इसके बाद वह सभी लड़कियां रोने लगती हैं। गोबरो वहां से चला जाता है। 28वें दिन गोबर उन सभी लड़कियों के लिए खाना लेकर आता है और उनसे कुछ देर बात करने पर उसे पता चलता है। उनमें से एक लड़की ब्लैक स्मिथ है और दो जो जुड़वा बहनें हैं वह सिलाई और खाना अच्छे से बना लेती हैं। चश्मे वाली लड़की एल्केमिस्ट है और लाल वाले वाली लड़की एक वॉरियर है जिसने अभी ही ज्वॉइ किया था। तो वह लड़ाई में बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। उसके बाद देखते हैं गोबर उन सभी गोबलिंस को ट्रेनिंग दे रहा था। उनमें कुछ ओल्डर गोबलिंस भी थे और अगर वह उसकी बात नहीं मानते या फिर उससे बदतमीजी करते तो वह उनकी धुलाई कर देता था। अगले कुछ दिनों तक गोबरो शिकार करने की जगह इन सभी को ट्रेनिंग देता है। 31वें दिन काफी तेज बारिश हो रही थी। तो गुफा के अंदर गोबरो और गोबूची आपस में बैटल की ट्रेनिंग कर रहे थे। इसके बाद रात को जब सब लोग सोने चले जाते हैं तो कुछ एल्डर गोबलिन उन लड़कियों के पास गलत इरादे से जाते हैं। पर गोबरू को अपनी स्किल की वजह से पता चल जाता है और वह जग जाता है। जब उन लड़कियों की आंखें खुलती हैं तो वह देखते हैं गोबर उन सभी एल्डर गोबलिंस को काफी बुरी तरह से मार रहा है। यह सब देखकर लड़कियां काफी डर जाती हैं। पर गोबरो उनके पास जाकर माफी मांगता है। इतना शोर की वजह से वहां नए वाले गोबलिंस भी जाग जाते हैं और पहुंच जाते हैं। गोबरो उन सभी गोबलिंस को कहता है सबको जगाओ और इन्हें उठाकर बाहर ले चलो। वह उन सभी लोगों के सामने पुराने वाले लीडर को बुरी तरह से मारता है और फिर सभी से मुड़कर कहता है अब तुम लोगों को समझ में आ गया ना रूल तोड़ने का अंजाम क्या हो सकता है? 32वें दिन सुबह तक उस गोबलिन की मौत हो जाती है और इस दिन वह तीनों मिलकर घोड़े का शिकार करने जाते हैं। पर जब वह तीर मारते हैं तो उनकी तीर कवच के कारण टूट जाती है। जिसके बाद घोड़ा हमला करने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन गोबर अपनी जाल से घोड़े को बांध देता है और उसके बाद वह घोड़ों को मारकर खा जाते हैं। जिससे गोबरों को एक ऐसी स्किल मिलती है। अगर वह एक हमला करे तो उससे तीन बार होंगे। अब उसी रात को जब गोबू सो रहा था तो उसके पास लाल वालों वाली लड़की आकर सो जाती है। गोबरो को लगता है यह कल रात की वजह से डरी हुई है इसलिए उसके पास सोने आई है। जब अगले दिन उसकी आंखें खुलती है तो वह देखता है उसके पास दो-दो लड़कियां सो रही है। रात को कब गोबूमी भी उसके पास आकर सो जाती है। उसे पता नहीं चलता। इसके बाद वह देखता है एक और लड़की इवॉल्व हो गई है। फिर सभी ट्रेनिंग में लग जाते हैं। हैवी वॉरियर्स का कैप्टन गोबी होता है। लॉन्ग रेंज वॉरियर्स की कैप्टन गोबी होती है। लाइट वॉरियर्स की कैप्टन सातों है। गोब सामान इधर-उधर करने वाले लोगों का ध्यान रखती है और से उनकी मैजिकल यूनिट की कैप्टन है और इस ग्रुप में सिर्फ एक ही इंसान है और वह है से। इसके बाद गोबर अकेले ही मॉन्सर का शिकार करने निकल जाता है ताकि वह और भी स्किल इकट्ठा कर पाए। वह अपने मैजिकल स्पेयर का इस्तेमाल करके एक घोड़े को आसानी से मार देता है। यह देखकर वह काफी ज्यादा हैरान हो जाता है क्योंकि उसे खुद भी नहीं पता था कि यह इतना ज्यादा स्ट्रांग होगा। फिर वह नॉर्थ के जंगलों की तरफ बढ़ने लगता है और जहां उसे काफी ज्यादा खून दिखता है। यह देखकर गोबरों को याद आता है कि उस बुड्ढे ने बताया था कोई भी नॉर्थ के जंगल की तरफ नहीं जाएगा क्योंकि वहां एक बड़ा सा लाल भालू रहता है जिसका दबदबा चलता है। इतना सोचते ही वहां लाल भालू आ जाता है और ऐसे में कोई भी वहां से भागना चाहेगा लेकिन यह ठहरा लालची। गोबरो लाल भालू को मारने के लिए सोचता है और उसकी स्किल चुराने की सोचता है। गोबरो अपने स्पेयर से भालू पर अटैक करता है। लेकिन भालू बीच में अपना हाथ लाकर अपनी गर्दन को बचा लेता है और अपने पंजे से गोबरों पर हमला करता है। गोबरो किसी तरह बच जाता है और उसके सर पर हमला करता है। लेकिन उस भालू का सर इतना सख्त होता है कि उसे कुछ फर्क ही नहीं पड़ रहा था। इसके बाद गोबर अपने जाल से उस भालू को लपेट लेता है। लेकिन वह भालू आसानी से निकल जाता है और वह भालू अपने मुंह से भयंकर आग फेंकने लगता है। जिसकी वजह से गोबरों के चारों तरफ आग ही आग लग जाती है। गोबर एक जगह छुपकर अपने सारे इंजरीज को हील कर रहा था। इसके बाद गोबू भालू को एक बार फिर से उकसाता है और अपने वाटर मैजिक से अपने आप को आग से बचाता है। फिर अपनी तलवार सीधा उस भालू के मुंह में घुसा देता है और वह भालू भी उस पर काफी जोरदार पंजा मारता है जिससे गोबरों की हालत खराब हो जाती है। अब एक और पंजा लगते ही गोबरों की मौत हो सकती है और वह भालू अभी भी कमजोर नहीं दिख रहा था। लेकिन तलवार उसके मुंह में होने की वजह से वह आग नहीं फेंक सकता था। अब फिर से इन दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती है। 34वें दिन सुबह हो चुकी है। गोबरो जीत चुका है। उसके पेट में भालू का पंजा घुसा हुआ है और वह अपना एक हाथ भी खो देता है। गोबरो उस पंजे को बाहर निकालकर खाने लगता है। जिस वजह से उसे कई सारी एबिलिटी मिलती है। अब वह बेहोश होने ही वाला था कि उसे इवॉल्व होने का ऑप्शन मिलता है और वह इवॉल्व हो जाता है। अब 35वें दिन देखते हैं वह भालू को और भी खा रहा था और वह रियलाइज़ करता है कि उसकी तलवार काफी छोटी लग रही है और उसे पता चलता है कि वह अब ओगर में इवॉल्व हो चुका है। इसके बाद जब वह अपने विलेज में जाता है, सभी लोग उसे देखकर डर रहे थे। तभी वहां गोबूमि आती है और उसे देखते ही पहचान जाती है। गोबूमी उस पर गुस्से में लात मारती है और कहती है, तुम इतने दिनों तक कहां थे? पर गोबूरो को कुछ फर्क नहीं पड़ता। उल्टा गोबूमि के पैर में ही दर्द हो जाता है। जब उन्हें पता चलता है कि गोबरों ने लाल भालू को मार दिया। तब वह और भी हैरान हो जाते हैं। अब गोबर ह्यूमन लड़कियों के पास जाता है नए कपड़े लेने के लिए और वो लड़कियां भी इसे देखकर डर जाती है। फिर गोबरो समझाता है यह मैं ही हूं। इसके बाद वह वेपन वाली लड़की के पास जाता है जो बताती है उसने एक स्प्रेड स्टोन का इस्तेमाल करके एक वेपन बनाया है। यह सुनकर गोबर उसकी तारीफ करने लगता है और यह देख इन दोनों को जलन होने लगती है और यह लड़कियां उसे चूंटी काटने लगती है। जुड़वा बहनें कहती है उन्हें मदद चाहिए। गोबरो कहता है वह तीन फीमेल गोबलिंस को उनके पास भेज देगा। इसके बाद वह एल्कमिस्ट वाली लड़की के पास जाता है और उसे गोद में उठाकर मजे लेने लगता है जो कि इन दोनों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। गोबूरो कहता है इन लड़कियों के साथ टाइम स्पेंड करने के बाद उसका मूड अच्छा हो गया है। अब जैसे कि आप समझ ही सकते हो लड़का जवान हो गया है। 36वें दिन गोबर इतना पावरफुल हो गया है कि बाकियों को उसके साथ ट्रेनिंग करने में दिक्कत होती है। यहां तक कि गोबची भी इसके सामने टिक नहीं पाता। इसके अलावा सब ठीक चल रहा था। 37वें दिन गोब एक परी को अपने साथ लेकर आती है जो बहुत ज्यादा घायल थी। गोबर इसे हील करने लगता है। गोब बताती है जब वह खुदाई कर रही थी तब यह उसे मिली। अब थोड़ी देर बाद इसे होश आता है तो यह सबका शुक्रिया अदा करती है और अपना नाम रिटर्नर बताती है और यह भी बताती है कि उस पर ह्यूमंस ने हमला कर दिया था। उसके सर पर जो जेम लगा हुआ है वह लोग इसे छीनना चाहते हैं। यह सुनकर गोबररो समझ जाता है कि इसके सर पर लगा जेम काफी कीमती है। तभी यह रिटर्नर ह्यूमंस से बचने के लिए गोबररो से मदद मांगती है। हमें पता चलता है रिटर्नर एक आर्टिफिशियल करवंकर है। उसे एक लेजेंड ने क्रिएट किया था। यह जिस केव में रह रहे थे ह्यूमंस ने उन पर हमला कर दिया। जिसकी वजह से इसका कोट डैमेज हो गया है। अब यह ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाएगी और यह भी बताती है कि उसके मास्टर ने काफी सारा लेजेंड्री ट्रेजर छुपा रखा है और वो नहीं चाहते कि यह सब ह्यूमंस के हाथ लगे तो इससे अच्छा यह सब आप ही ले लो। इसके बाद गोबर सभी गोबलिंस को बुलाता है और कहता है वो सब ट्रेजर रूम में जाने वाले हैं और वह स्पिरिट स्टोन वाली नाइफ को भी मंगा लेता है जो कि इसने बनाया था। इसके बाद गोबरो वहां पहुंच जाता है और बाकी सभी गोबलिंस को छुपने के लिए कह देता है और वहां ह्यूमन एडवेंचरर्स आ जाते हैं। इनमें से एक असेसियन गायब होकर गोबरों पर हमला करता है। लेकिन गोबरो उसका हमला आसानी से रोक देता है। गोबरो उन्हें धमकी देते हुए कहता है अगर तुम लोग यहां से नहीं निकले तो मैं तुम सबको मार दूंगा। लेकिन ह्यूमंस कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे। उन सभी के पास काफी हाई लेवल मैजिक पावर थी। लेकिन गोबर उनसे लड़ने की वजह अपने साथियों को बुला लेता है। फिर वह ह्यूमंस को मारकर खा जाते हैं। उसे कई सारी एबिलिटी मिलती है और कई सारे यूनिक आइटम भी मिलते हैं। गोबरो एक स्टोरेज बैग को भी खा लेता है जिसकी वजह से उसके पास एक मैजिकल स्टोरेज बैग आ जाता है। गोबरो को इसे टांगने की कोई जरूरत भी नहीं है और जब चाहे तब इसे निकाल सकता है। इसके बाद जब वह ट्रेजर रूम में पहुंचते हैं सामने वेलवेट की बॉडी पड़ी थी। यहां रिटर्नर बताती है उसके मास्टर ने कई सारा स्पिरिट स्टोन इकट्ठा कर रखा है जो कि उन्हें यहीं मिलेंगे और इसी के साथ वह भी चल बचती है और गोबर उसके स्पिरिट स्टोन को भी खा जाता है। वहां के सारे खजाने को गोबरो अपने बैग में डाल लेता है और उसकी बॉडी को भी जला देता है। तभी वेलवेट के बॉडी से एक आर्मर गिरता है। तब गोबर उस आर्मर को अपनी बॉडी से लगाता है तो वह आर्मर उस बॉडी से अटैच हो जाता है। उसे और भी स्किल्स मिलती हैं और उस आर्मर को जैसा चाहे वैसे इस्तेमाल कर सकता है। इसके बाद वह अपने घर वापस जाकर मस्त पार्टी करते हैं। अगले दिन वह ब्लैक स्मिथ के साथ अपने वेपन पर काम करता है और 29वें दिन सभी गोबलिंस को मैजिकल वेपन देता है और वह खुद अपने पास एक लेजेंडरी स्पेयर रखता है। 40वें दिन एक टूर्नामेंट रखा जाता है। जहां सभी गोबलिंस आपस में लड़कर डिसाइड करेंगे कि किसका रैंक कितना ऊपर है। इसके बाद गोबर नई स्पीशीज की खोज में निकल जाता है। जहां उसकी मुलाकात एक गोल्डन स्पाइडर से होती है और उससे काफी कीमती दिखने वाली चीज मिलती है। इसके बाद वह एक और रेड डियर को मारकर भी खा जाता है। फिर वह एक और अनोखी जगह पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह याद करता है कि गोबजी ने उसे ड्राइड्स नाम की एक स्पीशीज के बारे में बताया था जो कि किसी इंटेलिजेंट मेल को शेड्यूस करते हैं और अपने न्यूटेशन के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं। ड्राइड्स सिर्फ फीमेल होती हैं और काफी खूबसूरत होती हैं। इसी वजह से छोकरे उनकी जाल में आसानी से फंस जाते हैं। गोबर सोचता है मुझे नहीं पता यहां क्या-क्या हो सकता है तो मुझे यहां से जल्दी निकलना होगा। लेकिन तभी एक ड्राइड आकर उस पर लाइन मारती है। गोबरो पहले तो अपने आप को रोकने की कोशिश करता है लेकिन बाद में वह भी फंस ही जाता है। इसके बाद उसे एक झरना मिलता है जहां वह नहाने के लिए रुक जाता है। पर वहां उसे लज़र्ड मैन घेर लेते हैं और यह उन्हें भी मार कर खा जाता है। डे 42 इस दिन उन्हें दो गोबलिंस के बारे में पता चलता है जो मैजिक यूज़ कर सकते हैं। यह देख सेव बहुत अजीब ढंग से खुश होती है और यह देख गोबरो भी घबरा जाता है। इसके बाद गोबरो मैजिक से अपने वेपन्स को एनचेंट करना सीखता है जिससे वह और भी ज्यादा पावरफुल हो जाएगा। पर कोई भी लड़की उससे बात करना नहीं चाहती थी। वह सभी से बात करने की कोशिश करता है लेकिन कोई भी लड़की उससे बात नहीं करती। जब वह वजह पूछता है तो कोई कहती है तुम्हें खुद पता होना चाहिए। तो कोई कहती है मुझे नहीं पता। फिर वह एल्कमिस्ट के पास जाता है। एल्कमिस्ट उसे बताती है वह सब जेलस फील कर रही हैं और बताती है गोबररो के नेक पर काफी सारा लव बाइट है। यह सुनकर गोबूरो शर्मा जाता है। एल्कमिस्ट कहती है मुझे पता है बाकी लड़कियां क्या फील कर रही हैं। इसके बाद वह गोबररो के गाल पर पप्पी देती है और उसके और भी करीब आ जाती है और तभी गोबूमी वहां आ जाती है। फिर वह भी अपनी फीलिंग्स के बारे में बताने लगती है। उसके बाद बाकी की लड़कियां भी वहां आ जाती है और वो भी सेम अपनी फीलिंग्स के बारे में बताने लगती है कि वो गोबर के बारे में क्या फील करती हैं। अब क्या तुम्हें तो पता ही है लड़का जवान हो गया। अब सारी रात कर्मकांड करने के बाद गोबर सुबह जब उठता है तो उसे अपनी सर्च एबिलिटी से पता चलता है कुछ लोग उसके गांव की तरफ आ रहे हैं। गोबरो की सर्च स्किल इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वह दूर से ही सेंस कर लेता है कौन उसके विलेज की तरफ आ रहा है और कितना पावरफुल है। वो केव के बाहर जाता है। देखता है एल्फ का लीडर वहां आया है। लीडर उसे नीचा दिखाते हुए कहता है तुमने इतना वेट क्यों कराया? इंसान और एलफ के बीच युद्ध छिड़ने वाली है क्योंकि इंसान एल्फ के खजाने के पीछे पड़े हैं और इस मामले में एल्फ को गोबलिंस की मदद चाहिए और बदले में गोबलिंस को कुछ महीने तक खाना सप्लाई किया जाएगा। यह सुनकर वो बुड्ढा बहुत खुश हो जाता है। लेकिन गोबरो मना कर देता है। मुझे तुम लोगों से कोई मतलब नहीं। अगर तुम्हें मदद चाहिए तो इज्जत से मांगो। यह सुनकर लीडर गोबर पर हमला करने वाला था। लेकिन गोबर उसे अपने ओरे से ही डरा देता है। गोबरो उसकी गर्दन पकड़ कर उसे उठा देता है और कहता है अगर तुम जिंदा रहना चाहते हो तो अपने आर्चरर्स को हथियार नीचे करने के लिए बोलो जो पेड़ के पीछे छुपे हैं। लेकिन एक एल्फ तीर चला देता है। गोबरो को अपने मुंह से उस तीर को तोड़ते हुए देखकर सारे डर जाते हैं और अपने हथियार नीचे रख देते हैं। गोबरो अपने वेपन को नीचे मारते हुए कहता है मुझे नहीं पता यह कैसे काम करता है। लेकिन जब भी मैं इसे जमीन पर पटकता हूं तो इसके अनलिमिटेड क्लोन बन जाते हैं। उसके बाद वह एल्फ को छोड़ देता है और सभी वहां से भाग जाते हैं। अब डे 45 को गोबरू जंगल में जाकर किसी बीस्ट को मारता है और उसके कोर को खाने के बाद उसे कई सारी एबिलिटी मिलती है। जिसमें से एक एबिलिटी ऑटो रेप्लिकेशन है। इसका टेस्ट करने के लिए गोबर अपना थोड़ा सा खून जमीन पर गिराता है और यह खून गोबर का छोटा वर्जन बन जाता है। जिससे यह एक दूसरे का विज़न भी शेयर कर सकते हैं। डे 46 को गोबर लड़कियों के लिए कैजुअल क्लोथ्स बनाता है और उन कपड़ों पर गोबर का थोड़ा सा ब्लड लगा होता है जो इमरजेंसी में ट्रांसमीटर की तरह काम करेगी। डे 47 को गोबर का क्लोन देखता है। वही एल्प्स वापस आ चुके हैं और इस बार वह अपनी फौज ले आए थे। इससे पहले वह एल्प्स कुछ करते हैं। गोबर इतना तेज दहाड़ता है कि सारे डर जाते हैं। इसके बाद गोबर अपनी वेब्स की मदद से उन सभी को पकड़ लेता है। गोबरो कहता है तुझे डर नहीं लगता है क्या? बाकी के लोग गोबरो से कहते हैं हमें माफ कर दो। हमने इन्हें समझाने की कोशिश की थी। गोबरो कहता है समझो तुम्हारा बॉस अब मर चुका है। अगर तुम्हें जिंदा रहना है तो तुम्हें मेरे गोबलि से लड़ना होगा और जो भी जीतेगा उसे जिंदा रहने का मौका मिलेगा। लड़ाई में 23 में से छह एलफ हार जाते हैं। जिन्हें गोबर खाकर अपनी एबिलिटी बढ़ा लेता है। इसके बाद कहता है तुम अपने मैजिकल आइटम्स और वेपंस मेरे पास सरेंडर कर दो। अब से तुम हमारे गुलाम हो। यह सुनकर सारे एलफ हैरान हो जाते हैं। वहीं गोबरो कहता है तुम मुझे मारने आए थे। तुम्हें क्या लगा मैं तुम्हें ऐसे ही जाने दूंगा? वहीं इस बुड्ढे की जवानी उफान मार रही थी। यह बुड्ढा कहता है, अब तो काफी सारी कुड़ियां हैं। रात को तो मजे करेंगे। यह सुनकर सारी एल्फ लड़कियां डर जाती है। वहीं गोबर उसकी दाढ़ी पकड़ कर कहता है, सुन बे बुड्ढे, अपनी औकात में रह। और यह बुड्ढा मान जाता है क्योंकि उसे रूल तोड़ने का अंजाम अच्छे से याद है। अगले दिन गोबूची भी एक भालू को मारता है जिससे उसका लेवल अप हो जाता है और वह भी इवॉल्व हो जाता है। इसे देखकर सारे के सारे हैरान हो जाते हैं क्योंकि गोबूची पूरा लाल दिख रहा था। यह एक स्पेशल वेरिएंट में इवॉल्व हुआ था। इसकी चमड़ी भी काफी तगड़ी दिख रही थी। इसे डमी गॉड ऑफ वॉर की ब्लेसिंग मिलती है। गोबूची गोबूरो से कहता है अब हम फाइनली लड़ सकते हैं। अब इनके बीच फाइट शुरू हो जाती है। जहां गोबूची गोबूरो को काफी अच्छी खासी टक्कर दे रहा था। लेकिन एंड में गोबरो ही जीतता है। गोबरो भी हैरान हो जाता है कि गोबूची अचानक से इतना स्ट्रांग कैसे बन गया? क्योंकि गोबर को जीतने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। इसके बाद गोबरो सपना देखता है कि कोई मिस्टीरियस बंदा उसे कुछ दे रहा है। फिर गोबरो की आंख खुल जाती है। डे 51 को गोब गोबर को कहीं लेकर जाती है। इधर देखते हैं कि चार और गोबलिंस हॉप गोबलिंस में इवॉल्व हो चुके हैं। एल्कमिस्ट बताती है इनमें से एक बंदे को हम हीलर बना सकते हैं। यह कहता है बड़े भैया मेरा नाम गोबजी है और मैं पूरी कोशिश करूंगा ज्यादा से ज्यादा लोगों को हील करने की। गोबररो कहता है बड़े भैया क्यों बोल रहे हो? सुनने में काफी अजीब सा लग रहा है। तो यह बंदा कहता है आखिर हम सब भाई तो हैं। वहीं हॉबसे भी इवॉल्व हो चुकी थी और वह एक लॉर्ड पोजीशन में है। ओबसे बताती है जो लॉर्ड होते हैं उनके हाथों में ऐसे निशान तो नहीं होते। इसके बाद हॉबसे बाहर आकर अपनी पावर टेस्ट करने लगती है और इसके हमले से वहां पूरी तबाही मच जाती है। ऑब्से कहती है यह तो कुछ भी नहीं है। ऐसे हमले तो मैं एक बार में 20 कर सकती हूं। यह सुनकर गोबरो काफी इंप्रेस हो जाता है और सेलिब्रेशन के तौर पर इसे कुछ कपड़े और एक छड़ी सी दे देता है। गोबरो सोचता है इस विलेज का बहुत जल्दी लेवल अप हो रहा है और इसकी वजह मैं ही तो हूं क्योंकि गोबलिन जिस एनवायरमेंट में रहते हैं उन्हीं की तरह ग्रो करते हैं। डे 52 को गोबर और गोबूची हंटिंग करके वापस आते हैं। तभी वह देखते हैं कि उनके एल्डर्स वहां से जा रहे हैं। पूछने पर वह बताते हैं वह यहां से जा रहे हैं क्योंकि उनकी पूरी कोशिश करने पर भी उनकी ताकत नहीं बढ़ रही और यह भी कहते हैं गोबरो चाहे तो उन्हें मार सकता है लेकिन वह यहां नहीं रुकेंगे। गोबरो कहता है ठीक है तुम जाओ और उन्हें जाने से पहले एक नाइफ गिफ्ट करता है जो किसी भी चीज को आसानी से काट सकती है और वह एल्डर्स गिफ्ट को लेकर चले जाते हैं। डे 53 को देखते हैं। गोबर हंट के दौरान एक पोर्क को देखता है जिसने एक ह्यूमन को बहुत बुरी तरह से मारा था और उसे घसीटते हुए लेकर जा रहा था। गोबर उस पोर्क को मार देता है और कहता है इस ह्यूमन के पास तो और कई सारी न्यू एबिलिटी है। फिर वह दोनों को खा जाता है। इसके बाद हम देखते हैं गोबरो एल्कमिस्ट के पास जाता है। वो कहती है मैंने वह चीज बना दी है जिसका तुम इतने दिनों से इंतजार कर रहे थे। गोबरो उसे पीकर कहता है यह तो दारू है और वह खुश हो जाता है। डे 54 गोबर सभी को बताता है हमारे पेरेंट्स यहां से जा चुके हैं और भी किसी को जाना हो तो वह जा सकता है। लेकिन वहां से कोई भी नहीं जाता। फिर अगले दिन गोग्रो अपनी ब्लड और एबिलिटी का इस्तेमाल करके सभी के लिए इयरिंग्स बनाता है। जिसका यूज करके वह एक दूसरे से कम्युनिकेट कर सकते हैं। अगले दिन वह इयरिंग्स को टेस्ट करते हैं और उनका टेस्ट सक्सेसफुल होता है। डे 57 को गोब एक हॉर्स को मारने की कोशिश करती है। लेकिन वह हॉर्स ज्यादा घायल नहीं होता। गोबर अपनी एबिलिटी का इस्तेमाल करके उसे अपना पेट बना देता है। अगले दिन गोब्रो ब्लैक वुल्फ का पीछा करते हुए उनके लीडर को भी अपना पेट बना लेता है और उसे इंसानी लड़कियों का बॉडीगार्ड बना देता है। फिर हम देखते हैं वह लाल बालों वाली लड़की भी अब लड़ना सीख जाती है और एक ही बार में तीनों गोबलिंस को हरा सकती है। गोबरो जब खाना खा रहा था तब वह गोबरों से खाना मांगकर थोड़ा सा मीट खाती है। इसे खाने से उसे एक तरीके से जॉब मिल जाती है जिसमें उसे मॉन्सर को मारकर खाना होगा नहीं तो उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन इसका फायदा यह भी था उसकी ग्रोथ काफी तेजी से होगी। इसके बाद देखते हैं गोबजी गोबर को बताता है कुछ इंसानों ने गोबलिंस पर हमला कर दिया जिसकी वजह से उन्हें वापस आना पड़ा। यह सुनकर गोबर समझ जाता है इंसान और एल्फ के बीच लड़ाई शुरू होने वाली है। डे 60 की रात को गोबरों की अचानक से नींद खुल जाती है और वह अपनी सर्च एबिलिटी से देखता है। कई सारे गोब्स डरते हुए उनकी तरफ आ रहे हैं। लेकिन किससे डर रहे हैं उन्हें सेंस नहीं कर पाता। इसके बाद वह सब लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। अब पता चलता है कि गोब्रो इन स्केलिट्स को सेंस नहीं कर पा रहा था। गोबरो को पता चलता है यह स्केलिट्स एक लोकेशन से बाहर आ रहे हैं। गोब्रो समझ जाता है कि इनका समनर वहीं है। गोबर अपने दोस्तों से कहता है तुम लोग इन्हें संभालो। मैं जाकर समनर को संभालता हूं। वहां सभी गोबलिंस स्केलेटन से लड़ने लग जाते हैं। स्केलेटन काफी अच्छी खासी टक्कर दे रहे थे और इन पर तीरों का भी असर नहीं होता। तसाडो अपनी कोहनी से ही स्केलेटन को मार देती है। गोबरो कहता है वेपन को छोड़ो लात घूसे बजाओ। इसके बाद सब इन स्केलेटंस को मारने लगते हैं। वहीं लाल वाले वाली लड़की तो स्केलेटन को खाने लगती है। अब गोबरो स्केलेटन्स को मारते हुए बाहर जाता है और अपने स्पेयर को जमीन पर पटकता है। जिससे कई सारे स्केलेटन को एक बार में ही मार देता है। इसके बाद गोबरो उनके लीडर को भी खा जाता है। जिससे गोबररो को समनर की एबिलिटी मिल जाती है। अब गोब्स गोबरो को माय लॉर्ड कहकर पुकारते हैं। गोबररो कहता है तुम मुझे लॉर्ड क्यों बुला रहे हो? तुम्हें पता है ना हमने तुम्हारे कई सारे साथियों को मार कर खाया है। वह सभी कहते हैं नेचर में तो ऐसा ही होता है। ताकतवर कमजोर को मार कर खाता है और वैसे भी आपने हमारी जान बचाई है। इसलिए अब से आप हमारे लॉर्ड हुए। इसके बाद गोबरो गोब्स को हील करने चला जाता है। वहीं एल्फ्स भी उनके जेल में बंद थे। डे 61 गोबर और गोवची हंटिंग के लिए जाते हैं। तभी उनकी नजर कुछ इंसानों पर पड़ती है जो किसी का पीछा कर रहे थे। यह दोनों उन्हें फॉलो करते हैं और गोबरो अपनी एबिलिटी से उनकी बातें सुन रहा था। को पता चलता है यह सभी एल्फ चीफ के डॉटर को किडनैप करने वाले हैं और उन्हें यह भी पता चलता है इंसानों को यह इंफॉर्मेशन किसी एल्फ ने दी थी। वो रात तक वहीं इंतजार करते हैं। तभी वहां से चीफ की बेटी जा रही थी और ह्यूमंस उन पर अटैक कर देते हैं। वह सभी चीफ की बेटी को किडनैप करने ही वाले थे कि वहां गोबरो आ जाता है और सभी इंसानों को पकड़ लेता है। उन्हें इंटेरोगेट करने के बाद पता चलता है कि 20 दिन बाद ह्यूमंस फिर से हमला करने वाले हैं। इसके बाद गोबरो उन सभी ह्यूमंस को खा जाता है। जब उस लड़की को होश आता है तो वह गोबररो को देखकर घबरा जाती है क्योंकि उसे लग रहा था उसके साथ कुछ गलत होने वाला है। गोबरो उसे जैसे तैसे समझाता है। फिर वह लड़की कहती है तुमने मेरे बाकी के एल्प्स को क्यों नहीं बचाया? कितने घटिया हो तुम। गोबरू उसे पीछे धकेलते हुए कहता है कि उसे ह्यूमंस और एल्फ के बीच की लड़ाई में कोई भी इंटरेस्ट नहीं है और एल्फ में कोई गद्दार है। वो लड़की रात को गोबरो के केव में ही आराम करती है। अगले दिन गोबरो उसके विंग्स के बारे में पूछता है। वह बताती है उसके पास विंग्स इसलिए हैं क्योंकि वह एक हाई एलफ है। इसके बाद वह लड़की को छोड़ने उनके विलेज जाते हैं। गोबरो कई सारे एल्व्स को डिटेक्ट कर लेता है जो कि उस पर निशाना ताने हुए थे। वह लड़की सभी को हथियार नीचे करने के लिए कहती है। वह यह भी बताती है कि गोबरो उसका सेवियर है। फिर वह अपने फादर को सब बताती है। चीफ उसे रिवॉर्ड के तौर पर एक एंशिएंट लेवल की आइटम देते हैं। यह देखकर गोबरो खुश हो जाता है। फिर गोबरो उन्हें ह्यूमंस के बारे में इंफॉर्मेशन देता है। इससे उनका रिलेशन और भी अच्छा हो जाता है। चीफ कई सारे मेडिसिंस और अल्कोहल उन्हें गिफ्ट करते हैं। जाते-जाते चीफ उनसे पूछते हैं कि उनका एक हाई अलफ का ग्रुप खो गया है। और यह वही ग्रुप है जिसे गोबरों ने पकड़ रखा है। तो गोबरो ऐसा दिखाता है कि मानो उसे कुछ पता ही ना हो। अगले दिन जब गोबरो गोबूमि को उठाता है तो वह देखता है कि गोबूमि अब इवॉल्व हो गई है। उसे गॉड ऑफ आइस से ब्लेसिंग मिली थी। यह आइस को भी कंट्रोल कर सकती है। अपनी आंखों से किसी को भी मैनपुलेट कर सकती है। वहीं गोप भी इवॉल्व हो चुकी थी जिससे उसकी ताकत और बढ़ जाती है और मैजिकल आइटम को भी डिटेक्ट कर सकती है। दूसरी तरफ साटो भी इवॉल्व हो जाती है जो कि ब्लड को मैनपुलेट करके हथियार की तरह यूज कर सकती है क्योंकि यहां काफी कंफ्यूजन हो रही थी। कि गोबर एक टेबल बनाता है और उनके पावर के अकॉर्डिंग सभी को रैंक कर देता है। फिर वह सभी को अपनी इयरिंग्स भी देता है। लेकिन एल्फ यह लेने से मना कर देते हैं क्योंकि उन्हें यह अलाउड नहीं है। फिर गोबरो उन्हें सारी रात कन्वेंस करने में बिता देता है। इसके बाद वह गोब्स और एल्फ को एक साथ ट्रेनिंग देते हैं और वह अपनी स्किल्स से स्केलेटन को समन करता है ताकि एल्प्स ट्रेनिंग कर सके। गोबर को पता चलता है वह और भी कई हंटर्स को समन कर सकता है। लेकिन वह धूप में जाते ही जल जाते हैं। अब इनके ग्रुप में 100 लोग हो चुके हैं और उनके ग्रुप में गोबल सबसे कमजोर हैं। तो उनकी और ज्यादा ट्रेनिंग कराई जाती है। रात को गोबरू को पता चलता है कि उसने जिस वेपन से लाल भारलू को हराया था अब उसका आकार बदल गया है। एमरी बताती है उसने एल्फ चीफ के दिए हुए वेपन्स का इस्तेमाल करके इसे तैयार किया है। गोबर इस वेपन को देखकर काफी खुश होता है। इसके बाद गोबची गोबरों के पास आता है और बताता है कि उसे गोब पसंद है। गोबरो कहता है वो तो है तुम दोनों ही हट्टे-कट्टे हो और मंदबुद्धि भी। गोबर उसे सलाह देता है कि तुम्हें अपने प्यार का इज़हार कर देना चाहिए। फिर गोबची गोब के पास जाता है और अपने प्यार का इज़हार कर देता है। अगले दिन जब गोबर और गोबूची आपस में ट्रेनिंग कर रहे थे तो हमें पता चलता है कि सब कुछ बढ़िया गया। गोब भी गोबूची को पसंद करती है। अगले दिन चार लोग हंटिंग करने जाते हैं। जहां गोब्रो कई सारे कीड़ों को मारकर खा जाता है और उसे एक एक्सोस्केलेटन की एबिलिटी मिलती है। जिससे वह अपनी बॉडी पर बहुत ही मजबूत आर्मर बना सकता है। जो खुद को हील और शॉक को अब्सॉर्ब कर सके। लेकिन जब वह अपना आर्मर हटाता है तो वह पूरा नंगा हो जाता है। गोबरों के पास पंख भी होते हैं लेकिन वह आसमान में उड़ते वक्त अपने आप को बैलेंस नहीं कर पाता। अगले दिन एलफ गोबरों के पास आते हैं और वह जब अंदर जाते हैं तो बाकी के एल्प्स को ट्रेनिंग करते हुए देखते हैं। गोबरों ने जो इयरिंग्स दिए थे वो काफी हद तक उनका ऊपर ऊपर से रूप चेंज कर देते हैं। इसलिए यह अपने ही साथी को पहचान नहीं पाते। वह एल्फ्स गोबरो को बताते हैं ह्यूमंस जल्द ही कुछ बड़ा करने वाले हैं और चीफ को गोबरों की मदद चाहिए। इसके बदले में उन्हें अच्छा खासा रिवॉर्ड मिलेगा। गोबरो मान जाता है। वह एलफ को एक कम्युनिकेशन डिवाइस देता है और कहता है, इसे तुम अपने चीफ को दे देना। फिर वह एल्फ वहां से चले जाते हैं और उनके जाने के बाद गोबर अपनी टीम को इकट्ठा करता है और कहता है जंग की तैयारी करो। यह सुनकर सभी एक्साइटेड हो जाते हैं। अगले दिन गोबर अपनी टीम के साथ एक ह्यूमन कैंप पर हमला करने जाता है। इसी के साथ यह पार्ट यहीं खत्म होता है। अगर तुम्हें यह वीडियो अच्छी लगी तो एटलीस्ट 50 कमेंट तो कर ही देना ताकि मैं इसका अगला पार्ट लेके आऊं। हमारे चैनल एे एक्सपोज को सब्सक्राइब करना ना भूलना और ऐसे ही और भी एे एक्सप्लेनेशन के लिए बने रह हमारे साथ। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो
Re:Monster Explanation in Hindi (Part 2) – एक ऐसा लड़का जो मरने के बाद एक कमजोर Goblin के रूप में जन्म लेता है, लेकिन अपनी काबिलियत और evolution की ताकत से पूरे Monster वर्ल्ड का भगवान बन जाता है!
इस वीडियो में जानिए Re:Monster की पूरी कहानी, उसकी ताकतें, और उसके सफर की सबसे खतरनाक लड़ाइयां — सब कुछ हिंदी में।
📌 Video Highlights:
Monster anime full story explained in Hindi
Weakest Goblin to God-level monster evolution
Re:Monster anime review in Hindi
Underrated anime explained in Hindi
Best psychological & thriller anime elements
Anime villains analysis – Johan Liebert comparison
Monster anime ending explained
🎥 Watch till the end for deep anime analysis and storytelling like never before!
🔔 Subscribe & hit the bell icon for more anime explained in Hindi.
📈 Relevant Tags/Keywords:
#ReMonsterHindi #MonsterAnimeExplained #AnimeExplanationHindi #JohanLiebertExplained
Hyu